Showing posts with label ganpatibappamaurya. Show all posts
Showing posts with label ganpatibappamaurya. Show all posts

Monday, 23 December 2019

Ganesh Vandana: Le Lo Charan sharan



ले लो चरण शरण हे गजानन ,
जय गणनायक जन सुखदायक ,
विश्व विनायक बुद्धि विधायक ,
पार करो हमरी नइया  गजानन ||
ले लो चरण शरण हे गजानन ...

सुन्दर पीताम्बर तन में साजित ,
रत्न जड़ित सिंघासन  साजित ,
 रिद्धि सिद्धि चंवर ढुलावै  ||
हे गजानन ...

ह्रदय पर मणि माला सोहे ,
छवि को देख सभी जन मोहे ,
करुँ मैं प्रणाम तोहे हे गजानन ||
हे गजानन ...

एक दांत और सुंदर मुख है ,
शान्त पुष्ट प्रभु आप अनन्त हैं ,
बिगड़ी सबकी बनाओ हे गजानन ||
हे गजानन ...


Monday, 2 September 2019

Ganesh Vandana

नन्दन गौरी गणेश आओ सुंदर सुवन महेश |

जयति शम्भु सुत गौरी नन्दन,विघ्न हरण नाशन भव फंदन,
मैं नमन करुँ देवेश ,आओ सुंदर सुवन महेश |
नंदन गौरी गणेश .......

तिलक त्रिपुंड भाल शशि सोहे ,छवि लखि सुर नर मुनि मन मोहे,
आओ श्री गणेश,आओ सुंदर सुवन महेश |
नंदन गौरी गणेश .......

तुम्हरी ही साप भयो जग अंकित,भादों चौथ चंद्र अकलंकित,
आओ शिव सुत गणेश, आओ सुंदर सुवन महेश |
नंदन गौरी गणेश .......

नित्य गजानन जो गुण गावत, घर में हो सुमति परम सुख पावत,
हमरहु हरहु कलेश , आओ सुंदर सुवन महेश |
नंदन गौरी गणेश .......

जन धन धान्य सुवन सुख दायक, देहु सकल शुभ श्री गणनायक,
विनती सुनहु गणेश , आओ सुंदर सुवन महेश |
नंदन गौरी गणेश ....... 

Mata Bhajan: Maiya se Vinay sunai aayi

 इस भजन के बोल मैंने स्वयं ही लिखे हैं | मइया से विनय सुनाई आयी हूँ संकट की मारी, दुर्गे से, अम्बे से , मइया से , जननी से, अम्बे से विन...