Showing posts with label #kanhiya. Show all posts
Showing posts with label #kanhiya. Show all posts

Sunday, 23 December 2018

Krishna bhajan : meri bhaiyan na pakdo

पकड़ो ना मेरी कलाई रे, मेरी बहियाँ ना पकड़ो
मैं तो पनिया भरन को आयी ,मेरी बहियाँ ना पकड़ो

गर पकड़ोगे हाथ हमारा , देखेगा कान्हा ये जग सारा ,
होगी मेरी रुसवाई रे , मेरी बहियाँ ना पकड़ो |
पकड़ो ना मेरी कलाई रे....

कान्हा मेरी प्रीत निराली, सब लोगों से छिपाने वाली ,
हँसेंगे लोग लुगाई रे, मेरी बहियाँ ना पकड़ो |
पकड़ो ना मेरी कलाई रे...

छुप छुप के कान्हा मिलने को आऊँ ,मैं तो अपनी प्रीत निभाऊं ,
रखना लाज हमारी रे  ,मेरी बहियाँ ना पकड़ो |
पकड़ो ना मेरी कलाई रे...

सास ननद का डर मुझे लागे, पर मेरे नैना तुम संग लागे
शरण में ले लो मुरारी रे ,मेरी बहियाँ ना पकड़ो |
पकड़ो ना मेरी कलाई रे... 

Sunday, 16 December 2018

Krishna Bhajan : Maine jholi faila di kanhiya


अब खजाना तू प्यार का लुटा दे
हो, मैंने झोली फैला दी कन्हैया
अब खजाना तू प्यार का लुटा दे |

आया बन के मैं दर का भिखारी ,
आया बन के मैं प्रेम पुजारी ,
भर दे झोली में इतना कन्हैया ,
मांगने की ये आदत छुड़ा दे |
मैंने झोली....

क्या कहूँ मैं शरम आ रही है ,
ना जुबां से कही जा रही है ,
तूने लाखों की बिगड़ी बनायीं ,
आज मेरी भी बिगड़ी बना दे |
मैंने झोली....

आज बनवारी दिल रो रहा है ,
जो कभी ना हुआ हो रहा है ,
ये तमन्ना है मरने से पहले ,
प्रभु दर्शन तू अपना करा दे ||
मैंने झोली....

Mata Bhajan: Maiya se Vinay sunai aayi

 इस भजन के बोल मैंने स्वयं ही लिखे हैं | मइया से विनय सुनाई आयी हूँ संकट की मारी, दुर्गे से, अम्बे से , मइया से , जननी से, अम्बे से विन...