Showing posts with label #navratrispecialbhajan #mata #madurgabhajan #navdurgabhajan # goddess #sarswativandana #vandana #mata. Show all posts
Showing posts with label #navratrispecialbhajan #mata #madurgabhajan #navdurgabhajan # goddess #sarswativandana #vandana #mata. Show all posts

Thursday, 3 October 2019

ashata bhuji meri maa

अष्ट भुजी मेरी माँ जगदम्बे ,चले भई रण चण्डी बन के,
हाथ में लिए हैं तलवार, माता की बोलो जय जय कार |

भक्तों को अभय दिलाने, दैत्यों का मर्दन करने,
जग की आधार मैया, करती बेड़ा पार मैया
जय जय हे मातु भवानी तुम ही माता कल्याणी,
देव सब करे जय जय कार,हाथ में लिए हैं तलवार ||
अष्ट भुजी मेरी माँ......

घन घन घन घण्टा बाजे, छम छम छम पैजनिया बाजे,
बिजली सी चमके मैया, भरती हुंग हुंग कार मैया ,
 तुम हो वाराही रूपा वैष्णवी माँ शक्ति रूपा ,
भद्रकाली दिखतीं विकराल,हाथ में लिए हैं तलवार ||
अष्ट भुजी मेरी माँ......

वाणों की वर्षा करके हाथों में तलवार ले के,
धनुष टँकार करके हाथ में त्रिशूल ले के ,
चामुण्डा चन्द्रिका ,काली  फिरती  रण में मतवाली ,
दुष्ट करें हा हा कार , देव सब  करें सब नमस्कार ||
अष्ट भुजी मेरी माँ...... 

Sunday, 17 February 2019

Kahe nazaron ko sewak se door kare maa


इस गाने के बोल मैंने स्वयं लिखे हैं |

काहे नज़रों से सेवक को दूर करे माँ
तेरे सेवक का क्या है कसूर मेरी माँ।

आयी आयी तेरे द्वार मेरी मैया ,
दिल का  दर्द तू ही दूर करे मैया,
काहे सुनती नहीं तू पुकार मेरी माँ |
तेरे सेवक का......

तेरी शक्ति का कोई आरपार नहीं हैं ,
तेरे बिन मेरी माँ बेड़ापार नहीं है ,
प्यार दे दे तू अपनी भरपूर मेरी माँ |
तेरे सेवक का......

बाधा हरने वाली कहलाती है तू ,
घोर विपदाओं को भी हटती है तू ,
काहे बाधा को मेरी ना दूर करे माँ |
तेरे सेवक का...... 

Sunday, 13 January 2019

Mata bhajan: tere hi haathon maa

  इस गाने के बोल मैंने स्वयं लिखे हैं |


तेरे ही हाथों माँ भक्तों की लाज है ,
भवानी ओ भवानी तू ज़िंदाबाद |

माँ तुम तो सहारा मेरा बानी हो ,
बेशक हमारी माता तुम्ही हो ,
तेरे ही हाथों सब भक्तों की लाज है ,
भवानी ...

क्लेश तो सबके मन की हटा दो ,
प्यार की दो बूँद हम पर  छलका दो ,
तेरे ही हाथों माँ दुखियों की लाज है |
भवानी ...

त्रैलोक्य में बस तू ही एक जननी ,
कण कण में बसी मैया तेरी कहानी ,
तेरे ही हाथों सब देव गण की लाज है |
भवानी ...

सिंघ की सवारी तुझे है भाती ,
सभी आयुधों से शोभा है पाती ,
ब्रम्हा विष्णु शिव भी शरण में तेरी आज हैं |
भवानी ...

घंटा ध्वनि होती मैया तेरे मंदिर में ,
प्राणियों का करुण स्वर सुनती है छण में ,
सबके मुँह से निकल रही यही आवाज़ है ,
भवानी ...

Tuesday, 8 January 2019

Mata bhajan: maiya ke gun gaan gaate chalo

   मन मंदिर के ज्योति को जलाते चलो ,
मैया के गुण गान गाते चलो |

मैया हमारी हैं जग से निराली ,
कभी बनती दुर्गे कभी बनती काली ,
नमो नमो मैया की करते चलो |
मैया के ...

रतनारे कजरारे नैना हैं उनके ,
दामिनी की चमक जैसे चमक रही अम्बे  ,
जय अम्बे जय दुर्गे करते चलो |
मैया के ...

चंद्रघंटा कुष्मांडा भी हैं नाम इनके ,
तेरी पूजा करते सभी यही नाम लेके ,
माँ चामुंडा की जयकारा करते चलो |
मैया के ...

कटि में है करधनी पावों में पैजनियाँ ,
नूपुर की धुनि सुनी मोहे साड़ी दुनिया ,
जय भवानी जय सर्वाणि कहते चलो |
मैया के ...

एक शेरा वाली के नाम अनेक हैं ,
सब तेरे लिए बिलख रहे भक्तों की यही टेक है  ,
माँ भक्तों को पार तुम लगाती चलो |
मैया के ...

Sunday, 6 January 2019

Maa sarswati vandana


  जयति जय जय माँ सरस्वती ,जयति वीणा धारिणी ।
जयति पद्मासना माता , जयति शुभ वरदायिनी।

जगत का कल्याण कर माँ,तुम हो विघ्नविनाशिनी ,
जयति जय जय माँ सरस्वती ,जयति वीणा धारिणी

कमल आसन छोड़  दे  माँ , देख मेरी दुर्दशा ,
शांति की सरिता बहा दे  , फिर से जग मे जननी  ।
जयति जय जय माँ सरस्वती ,
जयति वीणा धारिणी ,....

Mata Bhajan: Maiya se Vinay sunai aayi

 इस भजन के बोल मैंने स्वयं ही लिखे हैं | मइया से विनय सुनाई आयी हूँ संकट की मारी, दुर्गे से, अम्बे से , मइया से , जननी से, अम्बे से विन...