Showing posts with label #lifetruth. Show all posts
Showing posts with label #lifetruth. Show all posts

Wednesday, 13 February 2019

Dhyan ka vaada

ध्यान का वादा करके सजन तूने ध्यान लगाना छोड़ दिया।

शीश तले पग ऊपर थे जब ,
मातु के पेट में लेट रहे जब ,
तब इश्वर से इकरार किया ,
तूने भूल के वादा तोड़ दिया।
ध्यान का वादा करके .........

देख लुभाये गया जग की,
 रचना सब सुन्दर साज बानी ,
उस सर्जन हार की सार नहीं,
 तूने भोग में मन को जोड़ दिया।
ध्यान का वादा करके .........

घर कारज बीच फँसाय रहा ,
दिन रत ना  मौत की याद नहीं ,
उमरा सब बीतत जाय चली ,
तूने क्यों प्रभु से मुख मोड़ लिया।
ध्यान का वादा करके .........

बारहिं बार फिरा जग में,
जीवन की सब जूनन में,
ब्रम्हानंद राम भजा तू नहीं ,
भव सागर में सिर बोर दिया।
ध्यान का वादा करके .........

Friday, 25 January 2019

Shyam manohar se man ko lagyaa nahi

 इस गाने के बोल मैंने स्वयं लिखे हैं | 


श्याम मनोहर से मन को लगया नहीं ,
तो मज़ा तूने नर तन का पाया नहीं |

सुयश उनका श्रवण में समाया नहीं ,
कीर्ति गुणगान उनका जो गाया नहीं |
तो मज़ा तूने .....

ध्यान में उनके यदि तू  लुभाया नहीं ,
उनके चरणों की सेवा में आया नहीं |
तो मज़ा तूने .....

उनके अर्चन का अनुराग छाया नहीं ,
द्वार पे उनके सिर  को झुकाया नहीं |
तो मज़ा तूने .....

प्रेम में उनके जीवन बिताया नहीं ,
वेदनामय ह्रदय को बनाया नहीं |
तो मज़ा तूने .....

उनके विरहा अग्नि में तन जलाया नहीं,
तो मज़ा तूने .....

Monday, 21 January 2019

Chali ja rahi hai umar dheere


चली जा रही है उमर धीरे धीरे ,
सुबह शाम दोपहर धीरे धीरे |

लड़कपन भी बीता जवानी भी बीती ,
बुढ़ापे का हो रहा असर धीरे धीरे |
चली जा रही है .....

गिरे दाँत तेरे हुए केश उजले,
झुकी जा रही है कमर धीरेधीरे  |
चली जा रही है .....

अगर चाहते हो कल्याण अपना,
भजो राम आठों पहर धीरे धीरे |
चली जा रही है .....

Mata Bhajan: Maiya se Vinay sunai aayi

 इस भजन के बोल मैंने स्वयं ही लिखे हैं | मइया से विनय सुनाई आयी हूँ संकट की मारी, दुर्गे से, अम्बे से , मइया से , जननी से, अम्बे से विन...