Showing posts with label digambar. Show all posts
Showing posts with label digambar. Show all posts

Saturday, 31 August 2019

Abhimaani na kar manmaani




ओ अभिमानी ना, कर मनमानी, ये झूठी शान से,
तेरा पाला भी पड़ेगा भगवान से |

लाखों करोणों की ये पाप की कमाई,
करते हुए भी शरम ना आयी ,
ओ अभिमानी, ना कर मनमानी, ये झूठी शान से,
क्योंकि तेरा पाला भी पड़ेगा भगवान से.....

झूठ भी बोला किया छल भाई से,
हुआ ना संतोष तुझे अपनी कमाई से ,
अरे अज्ञानी ना बन अभिमानी बच बुरे काम से ,
क्योंकि तेरा पाला भी पड़ेगा भगवान से.....

तिरिया से करे तू प्रीत रे घनेरे माया  से क्यू ना दूर हटे,
मरने पर तेरा कोई नाम ना लेंगे बस अच्छे काम को दोहराये,
एक दिन नाती पोते, निकालेंगे जनाज़ा, बजायेंगे बाजा, बड़े ही अरमान से,
तेरा पाला भी पड़ेगा भगवान से.....

मन में बंधी है तेरे पाप की गठरिया व्यर्थ गवाईं सारी उमरिया ,
अरे ओ प्राणी बन जा अब ग्यानी बच झूठी शान से,
क्योंकि तेरा पाला भी पड़ेगा भगवान से.....



Monday, 4 March 2019

conversation between lord shiva and lord vishnu



भगवान विष्णु ने जब शंकर भगवान से उनका हालचाल पूंछा तब शङ्कर भगवान ने कुछ इस प्रकार से ठिठोली करी ;

रोवे भोले शंकर दानी है कहानी दुःख भरी ,
रोवे शंकर भोले दानी है कहानी दुःख भरी ,
है कहानी दुःख भरी, है कहानी दुःख भरी ||
रोवे भोले शंकर दानी ....

शंकर कहा हाल ना पूँछो दुख में है ज़िंदगानी ,
दक्ष सुता के बाग देख कर बैल खाये नासनी ,
एकै बुढ़वा बैल निशानी है कहानी दुःख भरी |
रोवे भोले शंकर दानी ....

हमरे पास गणेश ना आवे वोऊ गए भयमानी ,
उनके मूस को साँप हमारो पकड़ करै हैरानी ,
ऐसे छूटे सगरो प्राणी है कहानी दुःख भरी |
रोवे भोले शंकर दानी ....

स्वामी कार्तिकेर्या एकै वाहन मोर रहा मस्तानी ,
ओकरे डर से साँप के हमरे सगरो अकिल भुलानी ,
खुटका औरो एक समानी है कहानी दुःख भरी |
रोवे भोले शंकर दानी ....

कहे विक्रमा चन्द्रभाल से अमृत चुए लासानी ,
बाघम्बर जिन्दा होइ गरजे हमरो मौत तुलनी ,
देहियाँ एही से झुरानी  है कहानी दुःख भरी |
रोवे भोले शंकर दानी ....

Mata Bhajan: Maiya se Vinay sunai aayi

 इस भजन के बोल मैंने स्वयं ही लिखे हैं | मइया से विनय सुनाई आयी हूँ संकट की मारी, दुर्गे से, अम्बे से , मइया से , जननी से, अम्बे से विन...