Showing posts with label #navratrispecialbhajan #mata #madurgabhajan #navdurgabhajan # goddess. Show all posts
Showing posts with label #navratrispecialbhajan #mata #madurgabhajan #navdurgabhajan # goddess. Show all posts

Monday, 30 September 2019

Mata bhajan - Maiya Ji aayi more angana

 इस गाने के बोल मैंने स्वयं लिखे हैं | 

आधी रात को मैया जी आयीं मोरे अँगना ,
हो आधी रात को, हो आधी रात को ,
आधी रात को मैया जी आयीं मोरे अँगना ,
खन खन  खनके उनकी  चूड़ी कंगना |
हो आधी रात को ...

सिर पर मुकुटा चमके, मस्तक पर चंदा चमके,
उनके आने से हो, उनके आने से ,
उनके आने से, चमक गयो मोरा अँगना ||
आधी रात को ...

उज्वल है मुखड़ा उनका, कजरारी उनकी अँखिया ,
उन्हें देख के, हो उन्हें देख के ,
उन्हें देख के, मगन भयी मोरी अँखियाँ ||
आधी रात को ...

दांत अनार के दाने, जैसे होंठ लाल है उनके,
हल्की मुस्कान से, हो हल्की मुस्कान से
हल्की मुस्कान से, मोहे साड़ी दुनिया ||
आधी रात को ...

दास खड़े कर जोरे ,मेरी  माँ विनती सुन लीजे,
तुम बार बार ,हो मैया बार बार, माता  बार बार ,
तुम बार बार,आओ मैया मोरे अँगना ||
आधी रात को ... 

Sunday, 17 February 2019

Kahe nazaron ko sewak se door kare maa


इस गाने के बोल मैंने स्वयं लिखे हैं |

काहे नज़रों से सेवक को दूर करे माँ
तेरे सेवक का क्या है कसूर मेरी माँ।

आयी आयी तेरे द्वार मेरी मैया ,
दिल का  दर्द तू ही दूर करे मैया,
काहे सुनती नहीं तू पुकार मेरी माँ |
तेरे सेवक का......

तेरी शक्ति का कोई आरपार नहीं हैं ,
तेरे बिन मेरी माँ बेड़ापार नहीं है ,
प्यार दे दे तू अपनी भरपूर मेरी माँ |
तेरे सेवक का......

बाधा हरने वाली कहलाती है तू ,
घोर विपदाओं को भी हटती है तू ,
काहे बाधा को मेरी ना दूर करे माँ |
तेरे सेवक का...... 

Tuesday, 8 January 2019

Mata bhajan: maiya ke gun gaan gaate chalo

   मन मंदिर के ज्योति को जलाते चलो ,
मैया के गुण गान गाते चलो |

मैया हमारी हैं जग से निराली ,
कभी बनती दुर्गे कभी बनती काली ,
नमो नमो मैया की करते चलो |
मैया के ...

रतनारे कजरारे नैना हैं उनके ,
दामिनी की चमक जैसे चमक रही अम्बे  ,
जय अम्बे जय दुर्गे करते चलो |
मैया के ...

चंद्रघंटा कुष्मांडा भी हैं नाम इनके ,
तेरी पूजा करते सभी यही नाम लेके ,
माँ चामुंडा की जयकारा करते चलो |
मैया के ...

कटि में है करधनी पावों में पैजनियाँ ,
नूपुर की धुनि सुनी मोहे साड़ी दुनिया ,
जय भवानी जय सर्वाणि कहते चलो |
मैया के ...

एक शेरा वाली के नाम अनेक हैं ,
सब तेरे लिए बिलख रहे भक्तों की यही टेक है  ,
माँ भक्तों को पार तुम लगाती चलो |
मैया के ...

Sunday, 6 January 2019

Maa sarswati vandana


  जयति जय जय माँ सरस्वती ,जयति वीणा धारिणी ।
जयति पद्मासना माता , जयति शुभ वरदायिनी।

जगत का कल्याण कर माँ,तुम हो विघ्नविनाशिनी ,
जयति जय जय माँ सरस्वती ,जयति वीणा धारिणी

कमल आसन छोड़  दे  माँ , देख मेरी दुर्दशा ,
शांति की सरिता बहा दे  , फिर से जग मे जननी  ।
जयति जय जय माँ सरस्वती ,
जयति वीणा धारिणी ,....

Saturday, 29 December 2018

Mata bhajan; Kanya roop bhawani


इस गाने के बोल मैंने स्वयं लिखे हैं |


कन्या रूप भवानी मैं देखि आयी,
चाँद सा सुन्दर मुखड़ा है उनका
हाथ में लिए हैं त्रिशूल,मैं देखि आयी |

कानों में कुण्डल होंठ लाल लाल हैं ,
चमके नाथ नथुनिया मैं देखि आयी |
कन्या रूप. .....

नैन कटीले सुन्दर चितवन ,
पहने गले विच हरवा मैं देखि आयी |
कन्या रूप. .....

रेशम सारी कुसुम रंग चुनरी
किये हैं शेर सवारी मैं देखि आयी |
 कन्या रूप. ..... 

Mata Bhajan: Maiya se Vinay sunai aayi

 इस भजन के बोल मैंने स्वयं ही लिखे हैं | मइया से विनय सुनाई आयी हूँ संकट की मारी, दुर्गे से, अम्बे से , मइया से , जननी से, अम्बे से विन...