Showing posts with label #navratrispecialbhajan #mata #madurgabhajan. Show all posts
Showing posts with label #navratrispecialbhajan #mata #madurgabhajan. Show all posts

Thursday, 3 October 2019

ashata bhuji meri maa

अष्ट भुजी मेरी माँ जगदम्बे ,चले भई रण चण्डी बन के,
हाथ में लिए हैं तलवार, माता की बोलो जय जय कार |

भक्तों को अभय दिलाने, दैत्यों का मर्दन करने,
जग की आधार मैया, करती बेड़ा पार मैया
जय जय हे मातु भवानी तुम ही माता कल्याणी,
देव सब करे जय जय कार,हाथ में लिए हैं तलवार ||
अष्ट भुजी मेरी माँ......

घन घन घन घण्टा बाजे, छम छम छम पैजनिया बाजे,
बिजली सी चमके मैया, भरती हुंग हुंग कार मैया ,
 तुम हो वाराही रूपा वैष्णवी माँ शक्ति रूपा ,
भद्रकाली दिखतीं विकराल,हाथ में लिए हैं तलवार ||
अष्ट भुजी मेरी माँ......

वाणों की वर्षा करके हाथों में तलवार ले के,
धनुष टँकार करके हाथ में त्रिशूल ले के ,
चामुण्डा चन्द्रिका ,काली  फिरती  रण में मतवाली ,
दुष्ट करें हा हा कार , देव सब  करें सब नमस्कार ||
अष्ट भुजी मेरी माँ...... 

Monday, 30 September 2019

Mata bhajan : mera jo hai tera hi hai diya

 
इस गाने  स्वयं लिखे हैं |

मेरी माता मेरा जो है तेरा ही दिया ,
कर ना पाया कुछ भी अर्पण, तुझसे जो मिला ,
मेरी माता.....

मैं  पुजारी तुम हो देवी , हाथ में त्रिशूल,
मेरे मस्तक पर लगा, तुझपे चढ़ा जो फूल ,
शीश रख कदमों पे तेरे मैं हूँ खो गया ||

मेरी माता.....

तू ने मुझको ना भुलाया मैं गया जो भूल,
तू है  दाती मैं भिखारी दो चरण की धूल,
दे दो चरण की धूल ,
और क्या माँगू सभी कुछ तुझसे ही मिला ||
मेरी माता.....

वो  मेरी शेरी वाली माँ मैं हूँ तेरा दास ,
तू सदा हाज़िर खड़ी माँ जब भी किया अरदास ,
चाहा था पाना तुझे मैं तेरा ही हो गया ||
मेरी माता.....

मेरी गीता और रामायण, है तेरा इतिहास ,
शिव उमा और अंजनी सुत पाया तेरे पास ,
तू ही मेरी राम लक्ष्मण तू ही माँ सिया ||
मेरी माता..... 

Mata Bhajan: Maiya se Vinay sunai aayi

 इस भजन के बोल मैंने स्वयं ही लिखे हैं | मइया से विनय सुनाई आयी हूँ संकट की मारी, दुर्गे से, अम्बे से , मइया से , जननी से, अम्बे से विन...